स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत 53 सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा शिविर का आयोजन 

Spread the love

सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

 प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल द्वारा स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रयागराज डॉ. सुरेन्द्र नाथ के मार्गदर्शन में केंद्रीय चिकित्सालय के सभागार में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 53 सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर के दौरान सभी संविदा सफाईकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें संक्रमण से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित तरीके से कार्य करने के संबंध में जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सफाई मित्रों को कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा संभावित स्वास्थ्य जोखिमों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य सफाई कार्य से जुड़े कर्मचारियों के स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित करना तथा उन्हें कार्य के दौरान होने वाले संभावित स्वास्थ्य जोखिमों से सुरक्षित रखना है। रेलवे प्रशासन द्वारा स्वच्छता कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित कार्य वातावरण को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *