सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत विभिन्न वर्गों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सतर्कता विभाग द्वारा 16 अक्टूबरए 2026 को परियोजना के प्रशासनिक भवन स्थित रामानुजन सभागार में श्सत्यनिष्ठा से समृद्धिश् विषय पर कुशल एवं उच्च कुशल संविदाकर्मियों हेतु प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सतर्कता एवं नैतिक मूल्यों के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य संविदाकर्मियों में सत्यनिष्ठाए पारदर्शिताए जवाबदेही एवं नैतिक आचरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रतिभागियों को सतर्कता के विभिन्न पहलुओं की समझ विकसित करने तथा दैनिक कार्यों में ईमानदारी और जिम्मेदारी के महत्व को जानने का अवसर मिला। आयोजन को सफल बनाने में उप अभियंता ;सतर्कताद्ध श्री फुलजेन्स किर्केट्टा एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
एनटीपीसी विंध्याचल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत सतर्कता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
