मैजिक का टायर फटने से बाइक सवार को लगी टक्कर, हालत गंभीर 

Spread the love

घायल वाइक चालक ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर 

अहरौरा, मिर्जापुर/स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा चकिया मार्ग पर स्थित पियरवा पोखरा के पास सोमवार को दोपहर में तेज रफ्तार मैजिक वाहन का टायर फटने से मैजिक असंतुलित होकर सामने से आ रही बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार अहरौरा चकिया मार्ग पर स्थित पियरवा पोखरा के पास दोपहर में करीब एक बजे अहरौरा से चकिया जा रही मैजिक का टायर फट गया जिसके कारण सामने से आ रहे बाइक सवार में मैजिक टकरा गई जिसके कारण बाईक सवार उम्र करीब 45 वर्ष मनोज यादव पुत्र काशीनाथ यादव निवासी मुजडीह अहरौरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पीआर वी पुलिस को दी मौके पर पहुंचे पीआरवी  ने घायल मनोज कुमार को तत्काल अन्य वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर चोट होने के कारण  वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *