चालक-खलासी बाल-बाल बचे
अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित हनुमान घाटी में मंगलवार की सुबह सोनभद्र से वाराणसी की तरफ गिट्टी लादकर जा रही एक ट्रेलर ट्रक का हनुमान घाटी पर स्थित यूं आकार के ढलान पर उतरते समय अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई वही उसके पीछे आ रही एक अन्य ट्रक अनियंत्रित होकर रोड के किनारे 25 फीट खाई में नीचे मुंह की तरफ कूद गया संयोग रहा की दोनों ट्रको के चालक खलासी ने कूदकर अपनी जान बचा ली।
वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित हनुमान घाटी में हुआ यह हादसा इतना अप्रत्याशित था सोनभद्र से वाराणसी की तरफ गिट्टी लादकर जा रही एक ट्रेलर ट्रक ब्रेक का फेल होने के कारण जहां रोड पर पलट गई वही उसके ठीक पीछे चल रही दूसरी ट्रेलर ट्रक के चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और वह असंतुलित होकर 25 फीट नीचे खाई में कूद गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और रोड पर गिट्टी गिर जाने से लंबा जाम लग गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने जे सी बी की मदद से रोड की गिट्टी एक तरफ करवा कर आवागमन शुरू कराया। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की कोई घायल नहीं हुआ है चालक खलासी कूद कर अपने को सुरक्षित कर लिए हैं।
