छपरा-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-किऊल-झाझा के रास्ते मऊ और कोलकाता के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन

Spread the love

हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सीवान-छपरा-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी -किउल-झाझा के रास्ते मऊ और कोलकाता के मध्य गाड़ी सं. 05096/05095 मऊ-कोलकाता-मऊ स्पेशल का परिचालन किया जाएगा । यह स्पेशल मऊ से 22 जुलाई से 23 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को तथा कोलकाता से 23 जुलाई से 24 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी ।

गाड़ी सं. 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल 22 जुलाई से 23 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को मऊ जं. से 13.20 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड से 14.12 बजे, सलेमपुर से 14.45 बजे, भटनी से 15.02 बजे, भाटपार रानी से 15.17 बजे, मैरवा से 15.35 बजे, सीवान से 16.00 बजे, एकमा से 16.22 बजे, छपरा से 17.10 बजे, दिघवारा से 17.45 बजे, सोनपुर से 18.50 बजे, हाजीपुर से 19.05 बजे, शाहपुर पटोरी से 19.47 बजे, बरौनी से 21.20 बजे, किऊल जं. से 22.42 बजे, जमुई से 23.05 बजे, दूसरे दिन झाझा से 00.50 बजे, जसीडीह से 01.28 बजे, मधुपुर से 01.54 बजे, चितरंजन से 02.37 बजे, आसनसोल 03.45 बजे, दुर्गापुर से 04.17 बजे, बर्द्धमान से 05.38 बजे, बैण्डेल से 06.30 बजे तथा नैहाटी से 07.30 बजे खुलकर 08.50 बजे कोलकाता पहुँचेगी।

वापसी में, गाड़ी सं. 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल 23 जुलाई से 24 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को कोलकाता से 13.20 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 14.10 बजे, बैण्डेल से 14.36 बजे, बर्द्धमान से 15.38 बजे, दुर्गापुर से 16.38 बजे, आसनसोल 17.13 बजे, चितरंजन से 17.38 बजे, मधुपुर से 18.17 बजे, जसीडीह से 18.44 बजे, झाझा से 20.50 बजे, जमुई से 21.17 बजे, किऊल जं. से 21.52 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 00.15 बजे, शाहपुर पटोरी से 01.00 बजे, हाजीपुर से 01.55 बजे, सोनपुर से 02.07 बजे, दिघवारा से 02.32 बजे, छपरा से 04.10 बजे, एकमा से 04.47 बजे, सीवान से 05.20 बजे, मैरवा से 05.47 बजे, भाटपार रानी से 06.07 बजे, भटनी से 06.30 बजे, सलेमपुर से 06.52 बजे तथा बेलथरा रोड से 07.27 बजे खुलकर 08.40 बजे मऊ जं. पहुँचेगी। इस गाडी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 कोच सहित कुल 19 कोच होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *