अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने बैगा बस्ती में स्थापित किया सोलर संचालित पेयजल प्रणाली

Spread the love

सोनभद्र। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, डाला सीमेंट वर्क्स द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रमों के अंतर्गत ग्राम बैगा बस्ती, बारी में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोलर द्वारा संचालित पेय जल प्रणाली  की स्थापना की गई। इस जनहितकारी परियोजना का क्रियान्वयन इकाई प्रमुख  संदीप  हिवरेकर के दिशा-निर्देशन एवं मानव संसाधन प्रमुख डॉ. शशिकांत के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के  समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार  संजीव गौड़ एडमीन प्रमुख  पियुष शुक्ला के द्वारा रीबन काटकर किया गया।

अपने संबोधन में  मंत्री  संजीव गौड़ ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कंपनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के साथ मिलकर विकास कार्य करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कंपनी द्वारा अनेक सराहनीय कार्य किए गए हैं तथा बैगा बस्ती में स्थापित सोलर संचालित पेयजल प्रणाली से ग्रामीणों को वर्षभर स्वच्छ पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे विकास कार्यों को निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की। पियुष शुक्ला ने कहा कि कंपनी केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन जैसे क्षेत्रों में भी लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्य जारी रहेंगे।

सीएसआर प्रमुख निशा तिर्की ने बताया कि कंपनी द्वारा पूर्व में भी विभिन्न क्षेत्रों में सोलर ड्रिंकिंग वाटर सिस्टम, चेक डैम, हैंडपंप तथा अन्य सामुदायिक विकास कार्य कराए गए हैं, जिनसे हजारों ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री जी के सुझाव पर बैगा बस्ती में इस परियोजना को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया गया है तथा आगे भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य किए जाएंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन, समन्वय, मॉनिटरिंग एवं संचालन में सीएसआर अधिकारी  रोहित श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में लल्लु प्रसाद निषाद , मनोज कुमार के साथ अन्य गणमान्य उपस्थित थे जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के इस जनहितकारी प्रयास के लिए कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे विकास कार्यों की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *