नवागत खंड विकास अधिकारी डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे ने संभाला कार्यभार

Spread the love

दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय विकास खंड कार्यालय में नवागत खंड विकास अधिकारी डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे ने शनिवार को दुद्धी ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।  कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बीडीओ डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे अपने कार्यों के लिए सीधे ब्लॉक कार्यालय आएं। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, बिचैलिए व दलाल किस्म के लोगों से सावधान रहे और उनके बहकावे में न आए। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि कोई बिचौलिया काम कराने के नाम पर गुमराह करता है, तो तुरंत इसकी जानकारी उन्हें दें, ताकि ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।  उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. दुबे ने अपने कार्य करने की शैली को स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्हें क्षेत्र भ्रमण करने में अत्यधिक रुचि है। वे कागजी दावों के बजाय धरातलीय हकीकत पर भरोसा करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *