दिवंगत शिक्षा मित्र श्रद्धांजलि, परिवार को शिक्षकों ने दी सहायता राशि 

Spread the love

आलापुर अंबेडकर नगर।  प्राथमिक विद्यालय दुर्गेचीतपुर शिक्षा क्षेत्र जहांगीरगंज में शिक्षामित्र पद पर कार्यरत रहें मृतक रविन्द्र नाथ यादव के बड़े भाई राजेन्द्र प्रसाद यादव को प्राथमिक शिक्षक संघ ने 62600 रुपए की अहेतुक सहायता आज उनके घर पहुंच कर उपलब्ध कराई ।  विगत दिनों रुनावे गांव निवासी शिक्षामित्र रविंद्र नाथ यादव की बीमारी से निधन हो गया था आज दिवंगत शिक्षामित्र को बीआरसी कार्यालय जहांगीरगंज पर श्रद्धांजलि दी गई इसके पश्चात उनके घर पहुंच कर अहेतुक सहायता दी गई। 

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव,उत्तर प्रदेशीय  प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई जहांगीरगंज के संरक्षक शांति भूषण पांडेय,अध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ,मंत्री रामकेवल यादव,जिला कार्यकारिणी के सदस्य जगन्नाथ प्रसाद मौर्य, पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव, द्वारिका प्रसाद,  लालधारी, दिलराम चौहान, रामप्यारे वर्मा, देवेन्द्र वर्मा, दीनदयाल सिंह, अनिरुद्ध सिंह अरुण सिंह,राकेश कुमार, दिलीप कुमार वर्मा,देवेंद्र वर्मा, दिवाकर शुक्ला,अमरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार चतुर्वेदी, बृजेश मौर्य,अनिल कुमार मौर्य आदि शिक्षक उपस्थित रहे। दुःख की घड़ी में शिक्षक संघ द्वारा इकठ्ठा की गई सहयोग राशि स्वीकार करते हुए परिजनों ने शिक्षक संघ के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *