रिमझिम बारिश ने बावन जी के मेले को किया फीका, दुकानदारों का सामान हुआ खराब 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। अहरौरा बांध के पास स्थित बावन जी मंदिर पर बावन द्वादशी बुधवार को लगने वाला बावन जी का मेला शाम को रुक रुक कर हो रही बरसात के कारण फीका हो गया। अपेक्षा से काफी कम भीड़ पहुंचने के कारण दुकानदारों को जहां मायूसी हाथ लगी वही बरसात से उनके सामान भी खराब हो गए। प्रतिवर्ष बावन द्वादशी को अहरौरा बांध पर स्थित बावन जी मंदिर पर शाम को मेला लगता है। इस अवसर पर नगर की महिलाएं और अन्य लोग जाकर बावन जी महाराज का दर्शन पूजन करते हैं। काफी संख्या में दुकानदार अपनी अपनी दुकानों को सजाते हैं लेकिन बरसात ने पूरे मेले के रंग को भंग कर दिया। और बहुत कम लोग मेले में पहुंचे जो पहले पहुंचा था वह भी बरसात होने के कारण वहां से वापस लौट आया। जिसके कारण दुकानदारों को मायूसी झेलनी पड़ी।चाट पकौड़े गोलगप्पे ईत्यादि का सामान घर बनाकर बेचने के लिए ले गए दुकानदारों का सामान बिक नहीं पाया और बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *