अग्नि सुरक्षा जन-जागरूकता के माध्यम से हम आग से होने वाली दुर्घटनाओं से निजात पा सकते हैं – जयदेव परिदा

Spread the love

अग्निशमन सेवा सप्ताह समापन समारोह का आयोजन

अंबेडकर नगर। एनटीपीसी टाण्डा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (अग्निशमन शाखा) द्वारा दिनांक 20.04.2026 को अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी टाण्डा  जयदेव परिदा, श्रीमती संघमित्रा परिदा (गरिमा महिला मंडल अध्यक्ष), केऔसुब के उप कमांडेंट  विनय कुमार वर्मा,  हर्ष कुमार सेठी (महाप्रबंधक-ऑपरेशन),  सुभाष चंद्र सिंह (महाप्रबंधक-विजिलेंस), सहायक कमांडेंट  एम. दानय्या,  प्रमोद कुमार गोयल ( अपर महाप्रबंधक-मेंटेनेंस),  रजनीश कुमार खेतान (अपर महाप्रबंधक – मानव संसाधन) एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के निरीक्षक/अग्नि रोशियो बाबू, निरीक्षक/अग्नि जगजीवन सिंह, निरीक्षक/कार्य अतहर इमाम, उप निरीक्षक/अग्नि संतोष कुमार तथा एनटीपीसी परियोजना के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन किया गया।

उक्त कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक कमांडेंट  एम. दानय्या ने अग्नि सुरक्षा जागरूकता के संबंध में सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन बल के सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार से लगने वाली आग को किस प्रकार बुझाया जाए तथा बचाव कार्य से संबंधित शानदार अग्निशमन प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया।कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी टाण्डा जयदेव परिदा ने अपने संबोधन में बताया कि अग्नि सुरक्षा जन-जागरूकता के माध्यम से हम आग से होने वाली दुर्घटनाओं से निजात पा सकते हैं। केऔसुब (अग्निशमन शाखा) द्वारा अग्नि सुरक्षा से संबंधित किए जा रहे प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा मुख्य अतिथि द्वारा की गई।

धन्यवाद ज्ञापन उप निरीक्षक/अग्नि रोशियो बाबू, केऔसुब टाण्डा द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में अग्निशमन शाखा के बल सदस्यों द्वारा अग्नि सुरक्षा से संबंधित किए जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की एवं उपस्थित प्रबंधन वर्ग को संयंत्र की सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह समापन की औपचारिक घोषणा की गई तथा अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *