आलापुर, अंबेडकर नगर। तीन दिन के चक्रवाती तूफान और तेज आंधी के साथ भारी बारिश में देर रात कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया।मालूम हो बारिश की वजह से इलाके में मकान गिरने का सिलसिला जारी है । थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत मुबारकपुर पिकार गांव निवासी रामनयन यादव पुत्र स्व० राम अवध यादव के कच्चे मकान का एक हिस्सा देर रात भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ घटना के समय परिवार के लोग बाहर बरामदे में सो रहे थे तभी अचानक मकान का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से घर गिरने से परिवार के सामने काफी संकट की स्थिति पैदा हो गई है। मकान गिरने से परिवार का आशियाना पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कच्चे मकान का अधिकांश हिस्सा मलबे में बदल गया, जिससे परिवार के सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई। पीड़ित ने तात्कालिक तौर पर प्रधानमंत्री आवास एवं आर्थिक सहायता की मांग की है घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है।
तेज आंधी के साथ भारी बारिश में कच्चे मकानों पर सामत, रामनयन का मकान धराशाई
