सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

राकेश जयसवाल 

सलखन, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पइका टोला पथरहा में शुक्रवार दोपहर उस समय दहशत फैल गई, जब घर से लगभग 500 मीटर दूर तालाब के बगल अरहर के खेत में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान अजीत उर्फ़ रूपम पाठक (38 वर्ष), पुत्र कृपाशंकर पाठक के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों के अनुसार अजीत पुणे में रहकर काम करता था और चार–पांच दिन पहले ही घर आया था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन लगातार उसकी तलाश करते रहे, मगर कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार दोपहर जब ग्रामीणों ने तालाब के पास अरहर के खेत में शव देखा, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस, सीओ समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *