जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाये जाने का दिया निर्देश

Spread the love

*शिफ्टवार श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर सभी कार्यों को हर हालत में निर्धारित समय सीमा में पूरा कराए जाने पर भी दिया जोर*

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने निर्माणाधीन बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में 192 बिस्तरों वाले सीसीएच (क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल), बीएचयू में 1200 सीटों वाले बालिका छात्रावास, 628 सीटर वाले अय्यर छात्रावास का रविवार को औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति जानी और कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शिफ्टवार श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर युद्धस्तर पर अभियान चलाकर सभी कार्यों को हर हालत में निर्धारित समय सीमा में पूरा कराए जाने विशेष रूप से निर्देशित किया। उन्होंने कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को पूरी तरह अपनाए जाने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाने पर जोर दिया।

*बीएचयू में 57.66 करोड़ रुपये से बन रहा छात्रावास, दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य*

       काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्रावास की सुविधा बढ़ाने के लिए 57.66 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण और नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस परियोजना के तहत 284 दो-सीटर कमरों का निर्माण और मौजूदा छात्रावास के 62 कमरों का नवीनीकरण किया जाना है। परियोजना पूरी होने के बाद छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों की क्षमता 272 से बढ़कर 628 हो जाएगी। इससे विद्यार्थियों को आवास की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं द्वारा बताया गया कि पेड़ों के प्रत्यारोपण, सोलर पैनलों को स्थानांतरित करने और वार्डन के आवास को दूसरी जगह शिफ्ट करने के कारण शुरुआत में बाधा उत्पन्न हुई। अब नए छात्रावास ब्लॉक को इसी वर्ष दिसंबर तक पूरा करने की समयसीमा निर्धारित है। वहीं, मौजूदा ब्लॉक के 62 कमरों का नवीनीकरण हैंडओवर के दो महीने के भीतर पूरा किया जाना है। वर्तमान में भौतिक प्रगति 76 फीसदी है। ठेकेदार के खराब प्रदर्शन के कारण, CPWD द्वारा पूर्व में कार्य अनुबंध निरस्त कर दिया गया था तथा शेष कार्य के लिए टेंडर 29.09.26 को प्राप्त हो चुके हैं और 17.10.26 तक जमीनी स्तर पर कार्य फिर से शुरू हो भी जाएगा। एक हॉस्टल ब्लॉक + एक डाइनिंग ब्लॉक 31.12.26 तक पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा, दो ब्लॉक 31.03.27 तक और शेष दो ब्लॉक 30.06.27 तक पूरे किए जाएंगे।

    साइट से जुड़ी कई दिक्कतों की वजह से प्रोजेक्ट में विलंब होने की जानकारी देते हुए बताया गया कि इसे अगले वर्ष 31 जनवरी तक पूरा का समयसीमा निर्धारित है। सीपीडब्ल्यूडी के अभियंता ने बताया कि सर्विस की टेस्टिंग और कमीशनिंग में तीन हफ़्ते और लगेंगे। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शिफ्टवार मैन पॉवर बढ़ाकर निर्माण कार्य को दिसंबर तक पूरा करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *