चन्द्रेश्वर महादेव महादेव मंदिर के लिए भूमि पूजन सम्पन्न 

Spread the love

आलापुर, अम्बेडकर नगर। चंद्रेश्वर महादेव तीर्थ स्थल पर विधि – विधान से धार्मिक मंत्रोचार के बीच भूमि पूजन का भव्य शुभारंभ सम्पन्न हुआ।। तीर्थ स्थल में 134 पवित्र जल स्रोतों के जल से प्रतिष्ठित होगा रामकूप, और बंसी पहाड़ की शिलाओं से बनेगा चंद्रेश्वर महादेव तीर्थ स्थल। कई दूसरे प्रांत की महान हस्तियों ने अंबेडकर नगर की अवध की नगरी में आकर भूमि पूजन में शामिल हुए।आए हुए सभी आगंतुकों   एवं भक्तों का आयोजक डॉ पवन कुमार तिवारी ने आभार प्रकट किया। अवध की पावन नगरी  ग्राम गंगासागर में सरयू तट के समीप भव्य चंद्रेश्वर महादेव तीर्थ निर्माण की दिशा में बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ। काशी के प्रकांड विद्वान आचार्य सुनील दीक्षित के नेतृत्व में विधि-विधान से पूजन कराया गया। कार्यक्रम में अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े सदस्य राजस्थान निवासी नेमीचंद शर्मा भी शामिल हुए।प्रस्तावित चंद्रेश्वर महादेव तीर्थ की खासियत होगी कि मंदिर निर्माण में बंसी पहाड़ की उन शिलाओं का प्रयोग किया जाएगा, जिनका संबंध श्रीराम मंदिर निर्माण में प्रयुक्त पत्थरों से बताया गया है। वहीं निर्मित विशेष कुएं में 134 पवित्र जल स्रोतों के जल के साथ सरयू नदी का पावन जल सातों समुद्रों के जल को समर्पित किया जाएगा जिसे रामकूप के रूप में विकसित करने की योजना है। भूमि पूजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों ने भगवान भोलेनाथ की आराधना कर क्षेत्र में इस धार्मिक परियोजना के शुभारंभ को आस्था और गौरव का अवसर बताया। कार्यक्रम में माताओं, बहनों सहित क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। आयोजन के उपरांत भक्तों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *