प्रयागराज। रेल प्रशासन द्वारा द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि पूर्वोत्तर रेलवे में गोरखपुर छावनी – पनियहवा खंड में एनआई कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन एवं ठहराव निरस्त किया गया है। जिसका विवरण निम्नवत है-
1. ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन : –
- गाड़ी संख्या 19037 – बांद्रा टर्मिनस–बरौनी जंक्शन : –
गाड़ी संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस 15 एवं 16 दिसंबर 2026 को गोरखपुर–नरकटियागंज–मुजफ्फरपुर के स्थान पर गोरखपुर–छपरा–मुजफ्फरपुर मार्ग से परिवर्तित होकर चलेगी। इस ट्रेन के कप्तानगंज जंक्शन, सिसवा बाजार, खड्डा, पनियहवा, बगहा, हरीनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी एवं मटरिया स्टेशनों पर ठहराव निरस्त रहेंगे।
2. गाड़ी संख्या 19726 – दरभंगा–खातीपुर
गाड़ी संख्या 19726 दरभंगा–खातीपुरएक्सप्रेस 17 एवं 18 दिसंबर 2026 को सीतामढ़ी–नरकटियागंज–कप्तानगंज–गोरखपुर के स्थान पर सीतामढ़ी–मुजफ्फरपुर–छपरा–गोरखपुर मार्ग से परिवर्तित होकर चलेगी। इस ट्रेन के बरौनी, रक्सौल, सुगौली, नरकटियागंज, बगहा एवं कप्तानगंज जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव निरस्त रहेंगे।
3. गाड़ी संख्या 19725 – खातीपुर–दरभंगा
गाड़ी संख्या 19725 खातीपुर–दरभंगा एक्सप्रेस 17 दिसंबर 2026 को गोरखपुर–नरकटियागंज–रक्सौल–सीतामढ़ी के स्थान पर गोरखपुर–छपरा–मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी मार्ग से परिवर्तित होकर चलेगी। इस ट्रेन के बरौनी, रक्सौल, सुगौली, नरकटियागंज, बगहा एवं कप्तानगंज जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव निरस्त रहेंगे।
4. गाड़ी संख्या 19038 – बरौनी जंक्शन–बांद्रा टर्मिनस
गाड़ी संख्या 19038 बरौनी जंक्शन–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 18 दिसंबर 2026 को गोरखपुर–नरकटियागंज–मुजफ्फरपुर के स्थान पर मुजफ्फरपुर–छपरा–गोरखपुर मार्ग से परिवर्तित होकर चलेगी। इस ट्रेन के कप्तानगंज जंक्शन, सिसवा बाजार, खड्डा, पनियहवा, बगहा, हरीनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी एवं मटरिया स्टेशनों पर ठहराव निरस्त रहेंगे।
निम्न ट्रेनों के कप्तानगंज जंक्शन (CPJ) पर ठहराव निरस्त रहेंगे: –
• गाड़ी संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी जंक्शन: 10, 11, 12 एवं 13 दिसंबर 2026 को कप्तानगंज जंक्शन (CPJ) पर ठहराव निरस्त रहेंगे।
• गाड़ी संख्या 19623 मदनगंज–दरभंगा: 11 दिसंबर 2026 को कप्तानगंज जंक्शन (CPJ) पर ठहराव निरस्त रहेंगे।
• गाड़ी संख्या 14028 दिल्ली–सीतामढ़ी: 12 दिसंबर 2026 को कप्तानगंज जंक्शन (CPJ) पर ठहराव निरस्त रहेंगे।
• गाड़ी संख्या 19725 खातीपुर–दरभंगा: 12 एवं 15 दिसंबर 2026 को कप्तानगंज जंक्शन (CPJ) पर ठहराव निरस्त रहेंगे।
• गाड़ी संख्या 14112 प्रयागराज जंक्शन–मुजफ्फरपुर: 13 दिसंबर 2026 को कप्तानगंज जंक्शन (CPJ) पर ठहराव निरस्त रहेंगे।
• गाड़ी संख्या 15558 आनंद विहार टर्मिनल – दरभंगा: 15 दिसंबर 2026 को कप्तानगंज जंक्शन (CPJ) पर ठहराव निरस्त रहेंगे।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा एनटीईएस (NTES) ऐप के माध्यम से गाड़ी की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
