“नेता जी” मुलायम सिंह यादव की मनाई गयी चौथी पुण्यतिथि
आलापुर, अंबेडकर नगर। ( लालमणि गौड़ ) समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव ने कहा कि सुभासपा अध्यक्ष, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की हालत मदारी जैसी है। हमेशा बचकानी बाते करते हैं उन्हें गम्भीरता से कोई नहीं लेता। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य ने पत्रकारों के प्रश्न पूछने पर ज़बाब देते हुए कहा। पत्रकार वार्ता के दौरान जब सपा नेता से मंत्री और अंबेडकर नगर के प्रभारी ओमप्रकाश राजभर के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि आजमगढ़ और अंबेडकर नगर सपा का गढ़ है तो मंत्री जी ने कहा था कि गढ़ को गड़ही बना देंगे। इसी बात पर बिफरे पूर्व विधान परिषद सदस्य ने मंत्री ओपी राजभर के लिए व्यक्त की।
सत्ता परिवर्तन के साथ सामाजिक परिवर्तन से ही पीडीए समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है जिसका बीड़ा अखिलेश यादव ने उठाया है इसलिए 2027 में पीडीए सरकार बनाना जरूरी है। उक्त बातें पूर्व विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव ने बतौर मुख्य अतिथि धरती पुत्र समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के चौथी पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ग्राम इन्दौरपुर उर्फ घिनहापुर में कही। पूर्व विधान परिषद सदस्य ने धार्मिक स्थल बाबा ब्रह्मचारी जी एवं सुरजू बाबा की तपोस्थली को नमन करते हुए भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता आलापुर के लोकप्रिय विधायक त्रिभुवनदत्त ने किया जबकि संचालन विधान सभा अध्यक्ष रविन्द्र यादव प्रधान ने किया। कार्यक्रम में नेताओ कार्यकर्ताओं ने अपने नेता मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में देश की लोकप्रिय गायिका उजाला यादव और उनकी टीम द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और अपने गीतों के माध्यम से समाजवादी विचार और नेता जी को याद किया। उक्त कार्यक्रम को सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व प्रधानाध्यापक मोहित राम, ब्लाक प्रमुख रामनगर विकास यादव, प्रदेश सचिव प्रखर वक्ता योगेन्द्रनाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता बीरेंद्र तिवारी, पूर्व प्रमुख धर्मराज यादव,अमरजीत यादव, युवा नेता राहुलदत्त यशवर्धन ने संबोधित करते हुए नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि कहा कि सामंती मानसिकता की सरकार बदल कर पीडीए सरकार बनाना जरूरी है इसके लिए कोई भी कुर्बानी देनी होगी तो हमें तैयार रहने की जरूरत है। कार्यक्रम में एससी एसटी आयोग की पूर्व सदस्य विद्या सिंह भारती,एडवोकेट मोईन खान, बिट्टू यादव, सहित हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भागीदारी किया।
