सरसवावर गांव में नहीं पहुंचा नल से जल,  घरों तक बिछाई गई पाइप भी खराब

Spread the love

खोदी गई सड़क भी नहीं बनाईं गई 

अहरौरा, मिर्जापुर । क्षेत्र के सरसवावर गांव में अभी तक नल से जल योजना के तहत पानी नहीं पहुंचा लगभग एक वर्ष से गांव में लोगों के घरों के सामने डाली गई पाइप लाइन जस की तस पड़ी हुई है। स्टैंड भी नहीं बन पाया है। वहीं बहुत से लोगों के घरों के सामने की पाइप टूट कर गायब भी हो गई है। जरगो जलाशय के उत्तरी छोर पर स्थित सरसवावर गांव में नल से जल योजना के तहत एक वर्ष पूर्व ही पाइप लाइन डाल दी गई थी। पाइप लाइन बिछाने के लिए हरिजन बस्ती मोड से सरसवावर गांव तक लगभग एक किलोमीटर नव निर्मित रोड को भी खोद दिया गया था और पाइप लाइन डालने के बाद खोदे गए गड्ढे में केवल मिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया उस पर आज तक तारकोल नहीं पड़ा ।

गांव के निवासी संतोष चौबे ने बताया की गांव में लगभग एक वर्ष पूर्व पाइप लाइन तो डाल दी गई है लेकिन अभी तक किसी के घर पर नल जल योजना के तहत पानी नहीं आता है। ऋतिक मिश्रा ने कहा की नल जल योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन में पानी आने को कौन कहे अभी तक स्टैंड पोस्ट भी नहीं बना हुआ है। अश्वनी मिश्रा ने कहा की नल जल योजना के लिए पाइप डालने हेतु पूरी रोड खोद दी गई है लेकिन उसका मरम्मत अभी तक नहीं कराया गया है। हल्की सी बरसात के बाद रोड पर कीचड़ और फिसलन हो जाता है। कृतेश त्रिपाठी ने कहा की सरसवा वर गांव के लोगों के लिए जल नल सपने जैसा हो गया घरों के सामने डाली गई पाइप मुंह चिढ़ाती है इसमें पानी कब आएगा कोई जिम्मेदार बताने वाला नहीं है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार 

सरसवावर गांव में पानी नहीं पहुंच पाया है जिसकी जानकारी नहीं है धवहा से वहां पानी सप्लाई किया जाना है मै प्रोजेक्ट मैनेजर से बात कर जल्द से जल्द समस्या के समाधान की कोशिश करूंगा – श्याम बचन जे ई जल निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *