युवक ने फांसी लगाकर मौत को लगाया गले, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव में 35 वर्षीय सद्दाम हुसैन ने अपने घर में गमछे से पंखे में लटककर आत्म हत्या कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर में फारेंसिस टीम के साथ गमछे से बंधा शव बरामद कर मृतक के पिता अली हुसैन की तहरीर पर अंत्य परीक्षण को भेज दिया।

थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की  सद्दाम गुरुवार को रात में खाना खाने के बाद लगभग 11 बजे अपने कमरे में सोने के लिए गया इसके बाद शुक्रवार को सुबह जब 10 बजे तक बाहर नहीं निकला तो परिजन दरवाजा खुलवाने का कोशिश किए तो दरवाजा अंदर से बंद था इसके बाद खिड़की से किसी तरह कमरे में झांक कर देखें तो सद्दाम पंखे से लटक रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है की सद्दाम का अपनी पत्नी से अनबन है पत्नी मायके 3 बच्चों के साथ रहती है। 2 बच्चे सद्दाम के साथ रहते हैं।परिजनों ने बताया की दो दिन पूर्व सद्दाम ससुराल गया था तो वहां भी विवाद हुआ था और पत्नी ने डायल हंड्रेड पर काल कर पुलिस बुला लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *