अहरौरा, मिर्जापुर । अहरौरा बांध सहित विभिन्न नहरों पर नियुक्त पांच जूनियर इंजीनियरों ओमप्रकाश राय, आनंद कुमार, सर्वजीत कुमार, अश्वनी यादव, मनोज कुमार सिंह का माह जुलाई का वेतन उपखंड अधिकारी सिंचाई ऋतुराज पांडेय ने यह कहते हुए रोक दिया है कि जूनियर इंजीनियर अपनी स्व प्रमाणित उपस्थिति नहीं दे रहे हैं । जिसके कारण उपस्थिति प्रमाणित नहीं हो रही है और माह जुलाई का वेतन रोक दिया है । एसडीओ के इस कार्य से विभागीय खींचातानी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार एस डी ओ ऋतुराज पांडेय द्वारा अहरौरा बांध सहित विभिन्न नहरों पर नियुक्त पांच जूनियर इंजीनियरो की प्रमाणित उपस्थिति मांगी जा रही है जब की जे ई ओमप्रकाश राय का कहना है की मैं पिछले छः वर्षों से बांध सहित इस डिविजन में नियुक्त हू लेकिन कभी भी उपस्थिति नहीं मांगी गई। एस डी ओ द्वारा नया नियम लगाया जा रहा है। एस डी ओ सिंचाई ऋतुराज पांडेय ने बताया की प्रमाणित उपस्थिति न देने के कारण सभी जूनियर इंजीनियरो का वेतन रोका गया है।
एसडीओ सिंचाई ने अहरौरा बांध पर नियुक्त सभी सहायक अभियंताओं का वेतन रोका
