कुख्यात अपराधी वाहिद अंसारी से मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह

Spread the love

आलापुर, अम्बेडकरनगर। अपराधियों के खिलाफ मोर्चे पर डटी पुलिस टीम के जवानों का मनोबल बढ़ाने और उनका हालचाल जानने के लिए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह अस्पताल पहुंचीं। मालूम हो 17 नवंबर की मध्यरात्रि कुख्यात अपराधी वाहिद अंसारी को मुठभेड़ में मार गिराने के दौरान घायल हुए अकबरपुर कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह एवं सिपाही सोनू यादव का एसपी ने कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अस्पताल पहुंचीं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों को घायल पुलिसकर्मियों का समुचित एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।अपराधियों के खिलाफ जोखिम उठाकर कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम के इन जवानों का हाल जानने स्वयं एसपी का अस्पताल पहुंचना पुलिस विभाग में उनके प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का संदेश देता है।एसपी प्राची सिंह ने घायल पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए यह संदेश दिया कि अपराधियों के खिलाफ बहादुरी से मोर्चा लेने वाले पुलिसकर्मियों के साथ पूरा पुलिस महकमा मजबूती से खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *