ब्रेकर बना काल: अनियंत्रित बाइक से गिरकर महिला घायल, इलाज के दौरान मौत 

Spread the love

आलापुर, अंबेडकर नगर। ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक से गिर कर घायल महिला का लखनऊ में इलाज के दौरान हो गई। कौशल्या मायके से बाइक से घर लौट रही थी सड़क पर बने ब्रेकर के पास हादसे का शिकार हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला का लखनऊ में उपचार चल रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। चोरमारा कमालपुर गांव निवासी अमरचंद यादव की पत्नी कौशल्या अपने मायके महारामपुर से शाम को घर लौट रही थीं। बताया जाता है कि मदैनिया में सड़क पर बने ब्रेकर के पास बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए रात में ही लखनऊ पहुंचाया जहां आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।कौशल्या की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। मां की मौत से पांचों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *