आदित्य बिड़ला इण्टर कालेज के विद्यार्थियों ने जिले में लहराया परचम 

Spread the love

रेणुकूट/सोनभद्र। ए.बी.आई.सी. के विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के गणित वर्ग के छात्र हरिओम तिवारी ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान तथा विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी क्रम में छात्र कुशान कनौजिया ने 89.88 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में द्वितीय स्थान एवं जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रा निहारिका सिंह ने 87.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान तथा जिले में दशम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस गौरवशाली सफलता पर हिण्डालको के यूनिट हेड समीर नायक, मानव संसाधन क्लस्टर प्रमुख जसवीर सिंह, मानव संसाधन प्रमुख एवं विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार सिन्हा, प्रधानाचार्य दयानन्द शुक्ल एवं उप‑प्रधानाचार्य विजय भागवत पाटिल ने सभी सफल छात्र‑छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *