आलापुर, अंबेडकर नगर। समाजवादी पार्टी विधान सभा इकाई 279 आलापुर द्वारा दस प्रमुख जन समस्याओं को लेकर कल होने वाले धरना प्रदर्शन को धार देने के लिए आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त एवं विधान सभा अध्यक्ष रविन्द्र यादव ने कमान संभाल ली है। जगह जगह बैठक कर कार्यकर्ताओं में उत्साह भर भारी संख्या में शामिल होने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। विधान सभा क्षेत्र की दस प्रमुख मांगो के निस्तारण की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के नेतागण व कार्यकर्ता दिनांक 31अगस्त 2026 को समय प्रातः 11बजे तहसील मुख्यालय आलापुर के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।जिसमें विद्युत बदहाली,क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत,विद्युत विभाग द्वारा मनमानी वसूली को रोके जाने,नहरों में पर्याप्त पानी छोड़े जाने एवं अन्य मांग शामिल है।धरना प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त मौजूद रहेगें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आलापुर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति बनाई और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। इसी कड़ी में विधान सभा अध्यक्ष रविन्द्र यादव ने नारियांव, जहांगीरगंज, पदुमपुर,राजेसुल्तानपुर, कम्हरिया, गिरैया बाजार सहित दर्जनों बाजारों एवं गांवो में कार्यकर्ताओं से मिलकर कल होने वाले धरना प्रदर्शन मे अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिए अनुरोध किया। विधान सभा अध्यक्ष रविन्द्र यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता गण,जोन प्रभारी,सेक्टर अध्यक्ष ,बूथ अध्यक्ष गण एवं कार्यकर्ता साथियों एवं शुभचिंतक साथियों से अनुरोध है कि उक्त धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें ।
विभिन्न मांगों को लेकर 31 अगस्त को धरना प्रदर्शन करेंगे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता
