वृंदावन से आए कलाकारों की रासलीला का श्रद्धालुओं ने लिया आनंद, नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन जयकारे से गुंजायमान रहा यज्ञ स्थल
सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर मंदिर प्रांगण में रविवार को तीसरे दिन नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ में प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। आरती पूजन के दौरान समूचा यज्ञ स्थल जयकारों से गुंजायमान हो गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं वृंदावन से आए कलाकारों की रात्रि में रास लीला का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज के तीसरे दिन आचार्य गण गोपाल धर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी व अमरेश तिवारी द्वारा नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ में पूजन व आरती कराया गया। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान समूचा यज्ञ स्थल जयकारे से गुंजायमान हो गया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं रात्रि में वृंदावन से आए कलाकारों ने रास लीला का मंचन किया, जिसका श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया। भिखारी बाबा ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार, चिंता मौर्य, शुभराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना बाबा, रामखेलावन, परमानंद, रमेश कुमार, कालो देवी, विमला देवी, शशि देवी आदि मौजूद रही।
