जनगणना की तैयारियों को लेकर 135 प्रगणक सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

तहसीलदार बोले- जनगणना में प्रत्येक कर्मी की जिम्मेदारी अहम 

नौगढ़। भारत की जनगणना 3021द्रितीय चरण की तैयारियों को लेकर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में किया गया। जिसमें 135 प्रगणक व सुपरवाइजर शामिल रहे।  प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, निर्धारित कार्यप्रणाली, आवश्यक दिशा-निर्देशों और जिम्मेदारियों के निर्वहन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।  अधिकारियों ने शिक्षकों को जनगणना का कार्य पूरी गंभीरता  सावधानी और पारदर्शिता के साथ पूरा करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान तहसीलदार राहुल सिंह ने कहा कि जनगणना बेहद महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है।  इसके माध्यम से क्षेत्र की आबादी और विभिन्न पहलुओं से संबंधित आवश्यक आंकड़े जुटाए जाते हैं।  इन आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं के निर्धारण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलती है।

 ऐसे में जनगणना कार्य में लगे प्रत्येक कर्मी की जिम्मेदारी बेहद अहम है। सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए निर्धारित नियमों और निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। बताया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। सभी प्रगणक सुपरवाइजर प्रशिक्षण के दौरान बताई जा रही प्रक्रिया और कार्यप्रणाली के प्रत्येक बिंदु को अच्छी तरह समझ लें। 

जिसमें किसी भी बिंदु पर शंका या असमंजस की स्थिति होने पर तत्काल दूर कराएं। अधूरी जानकारी के साथ कार्य करने से आगे चलकर परेशानी हो सकती है। इसलिए प्रशिक्षण को गंभीरता से लेना जरूरी है। तहसीलदार ने कहा कि कार्यप्रणाली की सही जानकारी होने से जनगणना के दौरान आने वाली समस्याओं से बच कर के निर्धारित नियमों के अनुरूप कार्य पूरा करने में आसानी होगी। सभी कर्मी समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। जिससे जनगणना की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।इस दौरान जनगणना मास्टर ट्रेनर श्यामनारायण मौर्य, वागीश कुमार, आलोक तिवारी, सुनील कुमार, संजय राम व सुरेश कुमार ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने जनगणना की प्रक्रिया, कार्य करने के तरीके और निर्धारित दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *