अहरौरा मेन कैनाल सुलिस में डाला गया रबड़ सील, अब भर पाएगा खाली बांध 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। अहरौरा बांध के मेन कैनाल सुलिस में सोमवार को कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों ने रबड़ सील लगाया अब लगभग 11 फीट खाली अहरौरा बांध बरसात होने पर भर पाएगा। बता दें की अहरौरा मेन कैनाल सुलिस में गेट लगाने का कार्य कर रहे कर्मचारी गेट डालकर रक्षा बंधन का त्योहार होने के कारण घर चले गए थे जिस पर अधिकारियों ने अपने निरीक्षण में अधूरा कार्य छोड़ कर चले जाने पर कार्यदाई संस्था को खूब फटकार लगाई थी।

रविवार शाम को अहरौरा बांध पहुंचे कर्मचारियों ने सोमवार सुबह ही रबड़ सील लगाने का कार्य शुरू किया और पानी में भींग कर देर शाम तक कार्य पूर्ण किया। इस दौरान बांध पर भारतीय किसान जन मोर्चा भारत के पदाधिकारी गोपाल दास गुप्ता मजदूरों का सहयोग करते नजर आए। बांध के जे ई ओमप्रकाश राय ने बताया कि मेन कैनाल सुलिस में रबड़ सील लग जाने के बाद अब बांध बरसात होने पर अपनी क्षमता के अनुसार भर पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *