गाय को बचाने मे बाइक सवार डिवाइडर से टकराया तीन घायल

Spread the love

 अहरौरा मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित चित्त विश्राम के पास बुधवार को सुबह लगभग दस बजे अहरौरा से वाराणसी की तरफ जा रहा बाइक सवार रोड पर अचानक गाय आ जानें के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर मे भीड़ गया जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय संतोष प्रजापति पुत्र स्व मिठाई लाल प्रजापति अपनी पत्नी  गीता देवी पुत्र किशन को साथ लेकर अहरौरा से बाइक से वाराणसी जा रहे थे कि जैसे ही चित्त विश्राम के पास पहुंचे उसी समय सामने से गाय आ गई गाय को बचाने के चक्कर में संतोष अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे डिवाइडर से भीड़ गए जिसमे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए ।  स्थानीय लोगो ने सभी घायलों इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहाँ चिकित्सक मनोज सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *