हाजीपुर:।रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और एसएमभीटी, बेंगलूरु के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 03251/03252 दानापुर-एसएमभीटी-दानापुर स्पेशल का गाड़ी सं. 22365/22366 दानापुर-एसएमभीटी-दानापुर एक्सप्रेस के रूप में नियमित परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इसका नियमित परिचालन पटना से 01 सितम्बर, 2026 से तथा एसएमभीटी, बेंगलूरु से 03 सितम्बर, 2026 से प्रतिदिन किया जायेगा। इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 07, शयनयान श्रेणी के 10, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03 तथा द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच होंगे ।
गाड़ी सं. 22365 दानापुर-एसएमभीटी, बेंगलूरु एक्सप्रेस 01 सितम्बर, 2026 से प्रतिदिन दानापुर से 14.45 बजे प्रस्थान कर 15.16 बजे आरा, 16.13 बजे बक्सर, 17.53 बजे डीडीयू, 20.25 बजे प्रयागराज छिवकी, दूसरे दिन 03.25 बजे जबलपुर, 07.20 बजे इटारसी, 12.05 बजे नागपुर, 23.35 बजे विजयवाड़ा, तीसरे दिन 07.55 बजे पेरम्बूर (चेन्नई), 09.50 बजे काटपाडी सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 14.30 बजे एसएमभीटी, बेंगलूरु पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी सं. 22366 एसएमभीटी,बेंगलूरु-दानापुर एक्सप्रेस 03 सितम्बर, 2026 से प्रतिदिन एसएमभीटी, बेंगलूरु से 23.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन, 03.50 बजे काटपाडी, 05.55 बजे पेराम्बूर (चेन्नई), 14.55 बजे विजयवाड़ा, तीसरे दिन 01.00 बजे नागपुर, 05.50 बजे इटारसी, 09.00 बजे जबलपुर, 17.30 बजे प्रयागराज छिवकी, 20.58 बजे डीडीयू, 22.10 बजे बक्सर, 23.01 बजे आरा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए देर रात्रि 00.15 बजे दानापुर पहुंचेगी ।
