शुद्ध एवं त्रुटिरहित हो मतदाता सूची, कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से न रहने पाएं वंचित – निर्वाचन आयुक्त

Spread the love

आयुक्त निर्वाचन आयोग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा की गई

महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों में कैम्प लगाकर एवं अभियान चलाकर युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में कराए शामिल

जिस विधानसभा में कम हो जेण्डर रेसियों वहां पर अभियान चलाकर पात्र महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में कराएं शामिल, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों का भी लें सहयोग, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण मतदान कराने के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का गुणवत्तापूर्ण कराएं प्रशिक्षण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पादित कराना सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्तरदायित्व

चन्दौली। आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग विवेक जोशी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर निर्वाचन प्रक्रिया से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने निर्वाचन प्रक्रिया से सम्बंधित चल रहे कार्यों एवं जनपद की सामान्य जानकारी व विधानसभावार ईपी रेशियों, जेण्डर रेशियों तथा अन्य कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कानून व्यवस्था के सम्बंध में निर्वाचन आयुक्त को विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग सम्पादित कराने के लिए निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्तर दायित्व है उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण मतदान निर्वाचन कार्य में लगे हुए अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है सभी लोग अपने दायित्वों का पारदर्शी व निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें उन्होंने कहा कि मतदाता सूची त्रुटिरहित एवं शुद्ध हो इसके लिए यह प्रयास किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक, मतदाता बनने से छूटने न पाएं। मा0 निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि महाविद्यालयों, छात्रावासों कोचिंग संस्थानों एवं भर्ती रैलियों में भी कैम्प लगाकर एवं अभियान चलाकर युवा मतदाताओं से फार्म-6 भरवाते हुए मतदाता सूची में उनका नाम शामिल किया जाए। उन्होंने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को अधिक से अधिक नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक चलाया जाए जिससे अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। मतदाता जागरूकता अभियान के प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया जाए।  

जेण्डर रेसियों की समीक्षा करते हुए निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि जिस विधानसभाओं/क्षेत्रों मे जेण्डर रेशियों का प्रतिशत कम पाया जाएं वहां पर विशेष अभियान चलाकर पात्र महिलाओं से फार्म-6 भरवाते हुए उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से भी समन्वय बनाकर सहयोग लिया जाए। मा0 निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि फार्म-8 संशोधन से सम्बंधित कार्यों पर सतत् निगरानी बनाये रखे एवं निर्वाचन आयोग की दिशा निर्देश का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। मा0 निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ बीएलओ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन सम्बंधी कार्यों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण योगदान होता है। निर्वाचन कार्य में लगे हुए मतदान कार्मिकों का जितनी गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण होगा, उतनी ही सरलता एवं सहजता से निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में मदद मिलेगी। पोलिंग स्टेशन/मतदेय स्थलों की समीक्षा के तहत कहा कि एक बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता न हो तथा मतदान के समय मतदान कार्मिकांे के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रहे। उन्होंने संवेदनशील बूथों के चिन्हीकरण सहित कानून व्यवस्था के सम्बंध में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की।  उन्होंने कहा कि समय-समय पर राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बारे में अवगत भी कराया जाए। 

इस दौरान नए वोटरों को ओटर आईडी, स्वीप आईकन रूबी बानो,परशुराम सिंह वृक्ष बन्धु को एवं निर्वाचन कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक के अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने निर्वाचन  आयुक्त को आश्वस्त करते हुए कहा कि बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशो का अक्षरशः पालन कराते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराया जायेगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया,अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, ईआरओ सहित निर्वाचन कार्य से सम्बंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

निर्वाचन आयुक्त ने क्षेत्र भ्रमण कर लिया जायजा 

डा० विवेक जोशी निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा जनपद चंदौली के भ्रमण के दौरान विभिन्न बूथों का भी भ्रमण किया गया।  बूथों पर बीएलओ व उपस्थित आमजन से संवाद किया गया व अधिकाधिक छूटे हुए पात्र, युवा व महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने के प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार,पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *