तीसवीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप प्रारम्भ 

Spread the love

गौरव गुप्ता ,मोहम्मद शाहिद, शिवदयाल यादव जमशेद मोहम्मद दानिश और फरमान सहित दो दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने लीग में जुटाये पूरे अंक

   नोएडा ,वाराणसी।  उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन तथा गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान आज तीसवीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप इस बार के तत्वावधान में आज नयी दिल्ली के हरकिशन सिंह सुरजीत भवन, इन्द्रजीत गुप्ता मार्ग में शानदार उद्घाटन इन्टरनेशनल सेक्रेटरी जनरल के हाथों कैरम बोर्ड पर गोटियां ब्रेक करके सम्पन्न हुआ।
     चैम्पियनशिप का उद्घाटन करने के बाद इनरनेशनल कैरम फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल वी0डी0 नारायण ने अपने सम्बोधन  में कहा कि संचार क्रांति के चलते खेलों की दुनियां तेजी से बदल रही है हमें कैरम खेल में भी इसका सहारा लेकर आगे बढ़ना चाहिए ताकि ज्यादा से लोगों तक कैरम खेल को पहुंचाया जा सके और इसकी लोकप्रियता को नई से नई उंचाई तक पहुंचाया जा सके ,जिसके लिये हम सभी को मिलकर इसमें अपने अपने स्तर से एक बड़ी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने और समारोह  का कुशल संचालन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सेक्रेटरी एडवोकेट सिराजुद्दीन ने और धन्यवाद ज्ञापन गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन की अध्यक्ष और चैम्पियनशिप कमेटी की आयोजन सचिव श्रीमती भारती नारायण ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह, मोहम्मद अनीस, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव पंकज सिंहारिया, मध्य प्रदेश कैरम एसोसिएशन के महासचिव काशीराम जी, दिल्ली  कैरम एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद  फारूख, और मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद वसीम गौतमबुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कलसी सहित सैकड़ों कैरम खिलाड़ी सम्मिलित रहे ।
आज खेले गये लीग मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे –
मोहम्मद शाहिद प्रयागराज में राजकुमार गुप्ता बस्ती को, नवीन कुमार प्रयागराज में प्रवेश अहमद हापुड़ को शिवदयाल यादव वाराणसी में मोहम्मद साहिल मुजफ्फरनगर को, गौरव गुप्ता वाराणसी ने मोहम्मद अरशद प्रयागराज को, जमशेद आलम प्रयागराज ने आ सिफ बरेली को, मोहम्मद दानिश गोरखपुर ने मोहम्मद फरमान मुजफ्फरनगर को, फरमान अंसारी प्रयागराज ने फरहान खान गोरखपुर को, पद्म सौरभ सिंघानिया झांसी ने हर्षित केशरी वाराणसी को ,मोहम्मद ताबिश प्रयागराज ने मोहम्मद फहद गोरखपुर को,  हसन हारून कौशांबी ने अश्विनी कुमार मौर्य वाराणसी को, रमन कुमार झांसी ने प्रियांशु यादव वाराणसी को, दिनेश चंद्र झांसी ने सुल्तान गोरखपुर को ,तौसीफ अहमद मेरठ ने सिताब अहमद संभल को, मोहम्मद जमशेद प्रयागराज ने आशीष खरे जेपी नगर को ,मोहम्मद शादाब मेरठ ने नरिंदर कलसी गौतम बुद्ध नगर को, जीशान मिर्जा मुजफ्फरनगर ने फुरकान अंसारी रायबरेली को पराजित करके लीग तालिका में पूर्ण अंक अर्जित किये समाचार देने तक मैचों के खेले जाने का क्रम जारी रहा ।
आज खेले गये मैचों का कुशल संचालन चैम्पियनशिप कमेटी  के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह,  चैंपियनशिप कमेटी की महासचिव श्रीमती भारती नारायण ,उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन  के सचिव एडवोकेट सिराजुद्दीन ,  चीफ रेफरी सरदार रणवीर सिंह , सहायक प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा की देखरेख में आन कैमरा अम्पायरिंग सहित सम्पन्न हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *