बीजपुर/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई दो दर्दनाक घटना में दो किशोरों की मौत से खुशियां मातम में बदल गई,परिजनों में कोहराम मच गया।पहली घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरिकला के टोला मेझरोट से परिजन सोमवार की रात तिलक चढ़ाने शक्तिनगर जा रहें थे इसी दरमियान पड़ोस का लड़का ऋषिवा प्रसाद पुत्र विष्णुकांत गुप्ता उम्र 13 वर्ष भी बस से सवार होकर तिलक चढ़ाने जा रहा था।

परिजनो के अनुसार ऋषिवा बस पर दाहिनें तरफ चालक के साईड बस में सर खिड़की तरफ बाहर कर के पीछे बैठा था। जैसे बस चली कुछ दूरी पर पोल और बस की खिड़की के बीच टक्कर होने से उसका सर खंभे से टकराकर लहूलुहान हो गया सर पर गम्भीर चोट लगने से लथपथ किशोर को परिजन बभनी अस्पताल पहुंचे जहा मौजूद डाक्टर परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिए।

वहीं दूसरी घटना ग्राम पंचायत जरहा के टोला अम्माडाँड़ में सोमवार की रात गांव में बारात में एक हृदयविदारक घटना घटने से परिजनो पर दुखो का पहाड टूट पड़ा। बारात में झालर लाईट डीजे के धुन पर लोग नाच गा रहें थे। इसी दौरान पिकप पर बज रहे डीजे का भारी-भरकम साउंड बॉक्स नीचे गिरने पर एक किशोर की उसकी चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार छोटू पुत्र जमालू उम्र 13 वर्ष निवासी निवासी जरहा के टोला अम्माडाड़ डीजे के पास नाच रहा था। इसी दौरान पिकप पर लोड कर बांधे गए डीजे का रस्सी टूटने या खुलने से डीजे का साउंड बाक्स किशोर के ऊपर गिर गया। जिसके चपेट में आने से किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
