हाजीपुर: ।यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा गोमो-गया-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-बल्लारशाह-वरंगल-विजयवाड़ा-गुडुर-काटपाडी-जोलारपेट्टै-ईरोड के रास्ते धनबाद और कोयम्बत्तूर के मध्य एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। यह अमृत भारत एक्सप्रेस धनबाद से 22 अगस्त, 2026 सेे सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को तथा कोयंबत्तूर से 25 अगस्त, 2026 सेे प्रत्येक मंगलवार को किया जायेगा। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, पेंट्रीकार का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच होंगे ।
गाड़ी संख्या 22363 धनबाद-कोयम्बत्तूर अमृत भारत एक्सप्रेस 22 अगस्त, 2026 सेे सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को 16.10 बजे खुलकर 16.40 बजे नेसुब गोमो, 17.00 बजे पारसनाथ, 17.23 बजे हजारीबाग रोड, 18.02 बजे कोडरमा, 19.30 बजे गया, 20.21 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 20.40 बजे डेहरी ऑन सोन, 20.56 बजे सासाराम, 21.30 बजे भभुआ रोड, 22.40 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार को 18.30 बजे कोयम्बत्तूर पहुंचेगी ।
वापसी में गाड़ी सं. 22364 कोयम्बत्तूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस 25 अगस्त, 2026 सेे सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को कोयम्बत्तूर से 07.50 बजे खुलकर गुरूवार को 05.05 बजे डीडीयू, 05.56 बजे भभुआ रोड, 06.30 बजे सासाराम, 06.48 बजे डेहरी ऑन सोन, 07.03 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 08.55 बजे गया, 10.25 बजे कोडरमा, 11.00 बजे हजारीबाग रोड, 11.18 बजे पारसनाथ, 11.48 बजे नेसुब गोमो रुकते हुए 13.00 बजे धनबाद पहुंचेगी ।
