एनटीपीसी कहलगांव में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक अधिकार दिवस’ मनाया गया

Spread the love

भागलपुर।सतर्कता विभाग एवं मानव संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “श्रमिक अधिकार” पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में किया गया जिसका शुभारंभ रवीन्द्र पटेल, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी कहलगांव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों में श्रम अधिकारों सुरक्षा एवं सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था ।

इस अवसर पर  रवीन्द्र पटेल, परियोजना प्रमुख कहलगांव ने श्रमिकों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की सफलता में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी श्रमिकों से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ कार्य करें तथा सुरक्षा एवं सतर्कता को अपने कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाएं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी श्रमिकों को परियोजना प्रमुख द्वारा सतर्कता शपथ एवं महाप्रबंधक (परिचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा सुरक्षा शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण का यह आयोजन श्रमिकों में नैतिकता, पारदर्शिता, ईमानदारी और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया । जिससे कार्यस्थल पर एक सुरक्षित एवं जवाबदेह वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्षेत्र में सुरक्षा-विधि, श्रम कानूनों, श्रमिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विडियो प्रेजेंटेशन के द्वारा श्रमिकों के बीच जानकारी साझा की गई। जिसमें श्रमिकों की सुरक्षा, अधिकार एवं संगठनात्मक जवाबदेही को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस समारोह में एनटीपीसी कहलगाँव के सभी विभागाध्यक्षगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण, एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन  शौविक बरुवा, अपर महाप्रबंधक (सतर्कता विभाग) द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *