अनपरा, सोनभद्र। सुदूरवर्ती ग्रामीणों की सुविधा, सुरक्षा एवं सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए दिशिता महिला मंडल, रेनुसागर द्वारा कम्पोजिट विद्यालय बड़हरा में एक विशेष जनोपयोगी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 101 ग्रामीणों को टॉर्च वितरित की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि दिशिता महिला मंडल रेनुसागर का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि ग्रामीण समुदाय के जीवन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर बनाना भी है। ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि के समय आवागमन के दौरान प्रकाश की आवश्यकता को देखते हुए 101 ग्रामीणों को टॉर्च वितरित करना इसी सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है।इसके पूर्व कार्यक्रम का संचालन कर रही दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, ग्रामीणों तथा दिशिता महिला मंडल की सदस्याओं की सक्रिय सहभागिता रही। टॉर्च प्राप्त करने वाले ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए दिशिता महिला मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह छोटी-सी पहल उनके लिए बेहद उपयोगी है और विशेषकर रात के समय खेत, घर तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन में काफी सुविधा प्रदान करेगी।
दिशिता महिला मंडल द्वारा सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत समय-समय पर ग्रामीण एवं जरूरतमंद समुदायों के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। टॉर्च वितरण की यह पहल भी ग्रामीण जीवन को सुविधाजनक बनाने और समुदाय के प्रति संवेदनशीलता का एक सकारात्मक उदाहरण है।दिशिता महिला मंडल की इस पहल ने ग्रामीणों के बीच सामाजिक सहयोग, सुरक्षा और सेवा भावना का संदेश दिया।इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या रीना जैन,नूतन सिंह,विभा सिंह ,रमा सिंह, बिनीता सिंह,किरण श्रीवास्तव एवं वंदना सिंह सहित अन्य महिला मंडल की सदस्यायें मौजूद रही।
