सवर्णों की एकजुटता से ही बचेंगे उनके अस्मिता एवं संस्कार – डॉ०बिजेंद्र तिवारी ‘विजयानन्द

Spread the love

मनोज पाण्डेय 

प्रयागराज/ ब्रह्मसमाज सेवासमिति,प्रतिष्ठानपुर,झूंसी द्वारा सरोज विद्याशंकर इंटर कॉलेज,सरायतकी में पुस्तक लोकार्पण एवं विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक विद्याशंकर तिवारी ने कहा कि अब सभी सवर्ण जातियों को साथ आ जाना चाहिए ,तभी उनकी अस्मिता और संस्कार बचेंगे।  विशेष अतिथि जैन विश्वविद्यालय, राजस्थान से आए साहित्यकार ,प्रो.आनंद प्रकाश त्रिपाठी ‘रत्नेश’ ने कहा कि मैंने इस उपन्यास ‘ पांच दीपशिखाएं ‘ में सामाजिक समरसता और बेटियों के उत्थान की कथा को शब्दरूप दिया है, जो पठनीय और संग्रहणीय है

अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार डॉ०बिजेंद्र तिवारी ‘विजयानन्द’ ने कहा कि ब्राह्मण ही नहीं सभी सवर्णों को अहंकार त्यागकर एकजुट होने का समय आ गया है,वरना ये राजनेता बांटो और राज करो की नीति से समाज का सत्यानाश कर देंगे।प्रो०आनंद जी के इस उपन्यास में भी इस तरह का कथा विन्यास है।इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार रखे और भाई मतिदास जी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

  कार्यक्रम में महामंत्री अभय नारायण तिवारी ने समिति से सदस्यों को जोड़ने तथा आगत वार्षिक समारोह के विषय में जानकारी दी। संचालक रमेश त्रिपाठी ‘बेस ‘ ने कहा कि ब्राह्मणों को एकीकृत और मजबूत होने की जरूरत है। प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में अवध नारायण मिश्र, विश्वकर्मा उपाध्याय, जटाशंकर तिवारी , बैकुंठनाथ दुबे,ज्योतिशंकर चौबे, रविशंकर मिश्र,इंद्रमणि मिश्र, देवराज शुक्ल, कमलाकांत शुक्ल, ताराशंकर उपाध्याय,राजेश पांडेय, डॉ०दुर्गामणि त्रिपाठी, प्रभाकर द्विवेदी, मनोज कुमार शुक्ल, सत्येंद्र त्रिपाठी,नागेंद्र द्विवेदी, संगठाप्रसाद शुक्ल , सुरेंद्र दुबे, शशिकांत पांडे, डॉ० सर्वेश कुमार पांडे, विनोद कुमार तिवारी,अरविंद मिश्र, रामदत्त मिश्र, डॉ०पुष्कर प्रधान, राम लखन शुक्ल, डॉ०रितेश कुमार पांडे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *