सोनभद्र के पर्यटक स्थलों पर उमड़ रही सैलानियों की भीड़

Spread the love

हरे-भरे खूबसूरत वादियों के बीच खुशनुमा मौसम का उठा रहे लुत्फ

 शाहगंज ,सोनभद्र। हल्की बूंदाबांदी और खुशनुमा मौसम का सैलानी खूब आनंद उठा रहे हैं । हरे-भरे खूबसूरत वादियों के बीच अवस्थित पर्यटक स्थलों पर इनकी भीड़ कुछ खास  उमड़ रही है। अवकाश के दिनों में इनकी संख्या में तो और ही इजाफा हो जाता है । मुक्खा जलप्रपात हो चाहे कैमूर वन्य जीव विहार रेंज  का महुअरिया या धंधरौल और नगवां बांध तकरीबन हर दिन यहां सैलानी नजर आते हैं ।कोई बाटी- चोखा ,दाल, खीर ,सलाद का स्वाद चख रहा है तो कोई मुर्ग मुसल्लम का आनंद ले रहा है ।शौकीन लोग तो दारू की मस्ती में झुमते देखे जाते हैं ।  सोन ईको प्वाइंट, कोराई घाट ,मिनी गोवा अवाड़ी ,पंचमुखी आदि पर्यटक स्थलों पर मौज- मस्ती करने वाले रोजाना पहुंचते ही रहते हैं ।रविवार को धंधरौल बांध पर सैलानियों की काफी भीड़ रही । बांध तट से मनोरम दृश्य का लुत्फ उठाने के साथ ही खुद द्वारा बनाए गए विभिन्न व्यंजनों का भी स्वाद चखा। हरे-भरे खूबसूरत वादियों के बीच जमकर आनंद लिया । .वीडियो (रिल ) भी बनाए । इस दौरान तमाम युवा अपने को थिरकने से भी नहीं रोक सके । युवा वर्ग ही नहीं युवतियां व महिलाएं भी लुफ्त उठाएं ।बरसात के इस मौसम में घाटी की खूबसूरती प्रकृति प्रेमियों को और भी आकर्षित कर ले रही है ।पहाड़ों की चोटियों से टकराते बादलों का नजारा देख मन प्रफुल्लित हो उठता है ।मनभावन हरियाली , प्राकृतिक सुषमा से लोग अपने को स्वर्ग आने जैसा महसूस करते हैं । धंधरौल बांध के समीप पिकनिक पर गए सेवालाल , विनय ,महेश , राजेश ,रविंद्र कुमार “सोनू ” व डीएसके ने बताया कि वास्तव में इन दिनों हरे – भरे वादियों के बीच घूमने में अधिक आनंद आता है । सोनांचल के मनोरम  दृश्य का नजारा देखते ही बनता है ।मन खुश होजाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *