13 वें भोपाल विज्ञान मेले में एनटीपीसी के हरित ऊर्जा पवेलियन ने बिखेरी नवाचार की रोशनी

Spread the love

मेले में एनटीपीसी विंध्याचल एवं एनटीपीसी गाडरवारा द्वारा आकर्षक मेगा पवेलियन का निर्माण किया गया

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल एवं एनटीपीसी गाडरवारा द्वारा संयुक्त रूप से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में 22 से 26 सितंबर 2025 तक आयोजित 13वें भोपाल विज्ञान मेले में एक आकर्षक मेगा पवेलियन का निर्माण किया गया है। विज्ञान भारती के सहयोग से मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित इस प्रमुख विज्ञान मेले में विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे वैज्ञानिक नवाचारों एवं तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित किया जा रहा है।
भविष्य की हरित पहलों पर आधारित एनटीपीसी के पवेलियन में नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से संबंधित विभिन्न पहलों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। पवेलियन के प्रमुख आकर्षणों में सौर पैनलों एवं पवन चक्कियों के माध्यम से घरों को बिजली उपलब्ध कराने वाला नवीकरणीय ऊर्जा का कार्यशील मॉडल तथा एनजीईएल के पुदीमदका स्थित आगामी ग्रीन हाइड्रोजन हब का कार्यशील मॉडल शामिल रहा। इसके अतिरिक्त, आगंतुकों के लिए इमर्सिव एआर-वीआर मॉड्यूल, पावर क्विज, सेल्फी जोन एवं मनोरंजक खेलों की भी व्यवस्था की गई।
पवेलियन में एनटीपीसी की पर्यावरणीय पहलों, राख के उपयोग संबंधी नवाचारों एवं सीएसआर गतिविधियों के प्रभाव को प्रदर्शित करने वाले आकर्षक डिस्प्ले लगाए गए। साथ ही, एनटीपीसी की नवीनतम कॉर्पोरेट एवं सीएसआर फिल्मों का प्रदर्शन किया गया तथा चल रहे ‘सस्टेनेबल सितंबर’ अभियान के माध्यम से सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
एनटीपीसी के हरित ऊर्जा पवेलियन ने मेले में आने वाले आगंतुकों का व्यापक ध्यान आकर्षित किया। पवेलियन में प्रदर्शित कार्यशील मॉडल, इंटरैक्टिव गतिविधियां एवं नवीन तकनीकी पहलें एनटीपीसी के ऊर्जा संक्रमण, हरित ऊर्जा विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
इस अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से बासुदेब दास, वरिष्ठ प्रबंधक (ग्रीन केमिकल्स); शंकरा सुब्रमणियम वी, उप प्रबंधक (नैगम संचार) एवं  अंकुश मीणा, सहायक अधिकारी (ईएमजी) उपस्थित रहे। वहीं एनटीपीसी गाडरवारा की ओर से अंशुमान श्रीवास्तव, आपा महाप्रबंधक(पीएंडएस), शुभम मिश्रा, सहायक अधिकारी (ईएमजी) एवं सुश्री सृष्टि मित्तल, कार्यपालक (नैगम संचार) ने प्रतिनिधित्व किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *