एनटीपीसी विंध्याचल राजभाषा अनुभाग द्वारा हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष हिंदी कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी में हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत 22 सितंबर को क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान में विशेष हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में राजभाषा विभागीय प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यपालक प्रशिक्षुओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यशाला में व्याख्यान हेतु डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र  अपर निजी सचिव, भारत के राष्ट्रपति (पूर्व), पूर्व महाप्रबंधक एनटीपीसी, राजभाषा विश्व हिंदी सचिवालय में पूर्व सचिव तथा अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व कुलपति ने अपने विशिष्ट अंदाज में प्रतिभागियों को संबोधित किया।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने प्रतिभागियों को राजभाषा हिंदी की नीति एवं नियमों से अवगत कराया तथा संसदीय समिति (पार्लियामेंट्री कमेटी) एवं संवैधानिक प्रावधानों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही उन्होंने ‘वर्तनी के मानक स्वरूप’ विषय पर बड़े ही चुटीले एवं मनमोहक अंदाज में वर्तनी के नियमों की जानकारी दी, जिसे प्रतिभागियों ने अत्यंत रुचिपूर्वक ग्रहण किया। यह कार्यशाला बेहद लाभप्रद एवं खुशनुमा वातावरण में संपन्न हुई। सभी प्रतिभागियों ने कार्यशाला की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे ज्ञानवर्धक बताया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एम सुरेश, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती रुमा दे शर्मा, महाप्रबंधक (रसायन) टी एन सीतारमन, अपर महाप्रबंधक (आर एल आई) श्रीमती देबास्मिता त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती कामना शर्मा, सहायक अधिकारी (राजभाषा) कल्याण सिंह, अन्य अपर महाप्रबंधकगण एवं भरी संख्या मे कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *