हिन्दी दिवस पखवाड़ा: “राजभाषा प्रश्न मंच प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया 

Spread the love

प्रतियोगिता में सुश्री ज्योति रानी, आशुलिपिक, भंडार विभाग को प्रथम, सुश्री अनन्या देवी, आशुलिपिक, इंजीनियरी विभाग को द्वितीय तथा चन्द्र  प्रकाश शर्मा, आशुलिपिक, सामान्य प्रशासन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ

 प्रयागराज। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य  में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में 14 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित राजभाषा पखवाड़े के अवसर पर अरावली सभाकक्ष में कर्मचारियों की ”राजभाषा प्रश्न मंच प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राजभाषा नीति के अतिरिक्त संस्कृति, भाषा, विज्ञान, तकनीक, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल, समसामयिक विषय और रेलवे से संबंधित विभिन्न  प्रश्न पूछे गए। इस कार्य्रक्रम में निर्णायक के रूप में उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी/भंडार डॉ गरिमा त्रिपाठी और वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी यथार्थ पाण्डेय उपस्थित थे।

इस अवसर पर सहायक उप महाप्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यालय के विभिन्न  विभागों के बड़ी संख्या में उपस्थित कर्मचारियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रश्नों  का उत्तर देकर नकद पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम का समन्वय वरिष्ठ अनुवादक नन्हे लाल यादव और आशीष कुमार दूबे द्वारा किया गया। इस अवसर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए डॉ गरिमा त्रिपाठी ने कहा कि ज्ञान ही शक्ति है और एक रेलकर्मी और सजग नागरिक होने के नाते हमे सामान्य ज्ञान के बारे में सामान्य जागरूकता होनी चाहिए। यही हमारी प्रगति की राह प्रशस्त करता है। इस क्रम में दिनांक 30 सितंबर, 2026 को राजभाषा पखवाड़ा के मुख्य समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित हिंदी आशुलिपि प्रतियोगिता में सुश्री ज्योति रानी, आशुलिपिक, भंडार विभाग को प्रथम, सुश्री अनन्या देवी, आशुलिपिक, इंजीनियरी विभाग को द्वितीय तथा चन्द्र  प्रकाश शर्मा, आशुलिपिक, सामान्य प्रशासन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इन सभी विजेता प्रतिभागियों को 30 सितंबर को राजभाषा पखवाड़ा के मुख्य समारोह के दौरान महाप्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।     उत्तर मध्य रेलवे के मुख्यालय में 14 सितंबर से आयोजित राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत 23 सितंबर को कर्मचारियों के लिए हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *