एनटीपीसी का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Spread the love

बीजपुर । एनटीपीसी का 52वां स्थापना दिवस समारोह रिहंद परियोजना के प्रशासनिक भवन परिसर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि  संजय असाटी, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) ने इस अवसर से एनटीपीसी ध्वज फहराया और उपस्थित जनों द्वारा एनटीपीसी गीत गाया गया। इसी कड़ी में मुख्य अतिथि एवं सहअतिथियों ने केक काटकर एनटीपीसी का 52वां स्थापना दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया।

इस अवसर पर  संजय असाटी, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) ने समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों तथा सहयोगी संस्थाओं को 52 वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज एनटीपीसी ने भारत के लिए अनंत संभावनाओं के गौरवशाली 51 वर्ष पूर्ण कर लिया है। प्रचालनात्मक उत्कृष्टता और वैश्विक मानकों के अनुपालन की प्रतिबद्धता के साथ, हम देश में हर चौथे बल्ब को रोशन कर रहे हैं। एनटीपीसी आज 91.67 गीगावाट की संस्थापित क्षमता के साथ भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी बनने की ओर अग्रसर है।

मुख्य अतिथि ने एनटीपीसी की अनेक उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि एनटीपीसी रिहंद न केवल ऊर्जा उत्पादन बल्कि आसपास के समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए शक्ति और प्रगति का प्रतीक रहा है। रिहंद स्टेशन बिजली उत्पादन के साथ पर्यावरण के प्रति हमेशा सजग रहा है। एनटीपीसी में सुरक्षा एक बुनियादी मूल्य है, अतः हमारा लक्ष्य रिहंद में सुरक्षित कार्य वातावरण को बढ़ावा देना और शून्य दुर्घटनाएँ प्राप्त करना है।

स्थापना दिवस समारोह से पूर्व BRICS Sustainable Lifestyle Week के अंतर्गत पर्यावरण प्रबंधन विभाग द्वारा मटेरियल गेट के सामने ऐश फील्ड एरिया में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें कर्मचारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसी क्रम में प्रशासनिक भवन में एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह के सम्बोधन के प्रसारण की व्यवस्था की गई थी जिसमें बहुत से कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *