एनटीपीसी विंध्याचल को सीएसआर एवं पर्यावरण, स्वास्थ्य व सुरक्षा के क्षेत्र में दो प्रतिष्ठित ग्रीनटेक पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने ग्रीनटेक अवार्ड्स 2026 में दो प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 11 सितंबर 2026 को जोधपुर में आयोजित समारोह में एनटीपीसी विंध्याचल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं प्रभावी सीएसआर पहलों के लिए ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवार्ड 2026 के अंतर्गत “प्रमोशन ऑफ एजुकेशन” श्रेणी में सम्मानित किया गया। वहीं पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा सतत परिचालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्टेशन को 3rd ईएचएस अवार्ड के अंतर्गत “ईएचएस बेस्ट प्रेक्टिसेस” श्रेणी में भी सम्मान प्राप्त हुआ।
एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से माहताब आलम, उप महाप्रबंधक (सीएसआर/आरएंडआर) ने ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवार्ड 2026 तथा अंकुश मीणा, सहायक अधिकारी (ईएमजी) ने 3rd ईएचएस अवार्ड प्राप्त किया। ये दोनों प्रतिष्ठित सम्मान सीएसआर एवं पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में एनटीपीसी विंध्याचल की सतत उत्कृष्टता एवं सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। यह उपलब्धि जिम्मेदार, सतत एवं समावेशी विकास की दिशा में एनटीपीसी विंध्याचल के निरंतर प्रयासों को और सुदृढ़ करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *