पीईटी परीक्षा के दृष्टिगत प्रयागराज जंक्शन से परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Spread the love

परीक्षार्थियों ने परीक्षा स्पेशल ट्रेनों से किया गंतव्य की ओर प्रस्थान

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा पीईटी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज जंक्शन से परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया।

परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन से दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों को रवाना किया गया। गाड़ी संख्या 01825 प्रयागराज जंक्शन से अपराह्न 16:30 बजे परीक्षार्थियों को लेकर मैनपुरी की ओर रवाना हुई। वहीं, गाड़ी संख्या 01821 प्रयागराज–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी परीक्षा स्पेशल रात्रि 20:00 बजे परीक्षार्थियों को लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। रेल प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा, भीड़ प्रबंधन एवं सुचारु रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे परीक्षार्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *