विंध्याचल की स्वदेशी डिजिटल पहल “स्वीकृति” एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र में लागू

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी के उत्तरी क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 5 मई 2026 को ऑनलाइन प्रोटेक्शन बायपास मैनेजमेंट सिस्टम (PBMS – “स्वीकृति”) का शुभारंभ किया। यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह से स्वदेशी रूप से विंध्याचल टीम द्वारा ऑपरेशन और आईटी विभाग के सहयोग से विकसित किया गया है।
इस प्रणाली का औपचारिक उद्घाटन श्री दिवाकर कौशिक, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक(उत्तर) एवं सीईओ (एनएसपीसीएल) द्वारा एमएस टीम्स के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर  बी.एन. झा, कार्यकारी निदेशक(ओएस), उत्तरी क्षेत्र के सभी परियोजना प्रमुख, महाप्रबंधक तथा टीम विंध्याचल के सदस्य उपस्थित रहे।
एनटीपीसी विंध्याचल में सफलतापूर्वक लागू होने के बाद, इस नवाचार को अब एनटीपीसी के अन्य स्टेशनों में भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत उत्तरी क्षेत्र से की गई है। इस प्रणाली के विकास में सीसी-ओएस, सीसी-डी आई और सीसी-आईटी समूहों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
प्रोटेक्शन बायपास मैनेजमेंट सिस्टम – “स्वीकृति” का उद्देश्य प्रोटेक्शन बायपास प्रबंधन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाना, संचालन दक्षता में सुधार करना और सुरक्षा मानकों को और मजबूत बनाना है। यह पहल एनटीपीसी की नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता और स्वदेशी डिजिटल समाधानों को अपनाकर बेहतर संचालन एवं सुरक्षित पावर प्लांट प्रबंधन सुनिश्चित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *