एनटीपीसी एनआरएचक्यू लखनऊ द्वारा कान्हा उपवन गौशाला में गोवंश के कल्याण एवं देखभाल हेतु सहयोग प्रदान किया गया

Spread the love

लखनऊ। एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय (एनआरएचक्यू), लखनऊ द्वारा अपनी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत लखनऊ नगर निगम को कान्हा उपवन गौशाला में गोवंश के कल्याण एवं देखभाल हेतु सहयोग प्रदान किया गया। कान्हा उपवन गौशाला में लगभग 10,000 परित्यक्त एवं आवारा गोवंश, जिनमें गाय, बैल एवं बछड़े शामिल हैं, के साथ-साथ अन्य बचाए गए पशुओं की भी देखभाल की जाती है। इस पहल के अंतर्गत गौशाला में गोवंश के बेहतर रख-रखाव एवं जीवन-परिस्थितियों में सुधार के उद्देश्य से कूलर, वॉल-माउंटेड पंखे तथा पशु आहार में उपयोग हेतु सेंधा नमक उपलब्ध कराया गया।

सामग्री का औपचारिक रूप से हस्तांतरण एस. एन. पाणिग्रही, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), एनटीपीसी एनआरएचक्यू, लखनऊ द्वारा डॉ. अभिनव वर्मा, पशु कल्याण अधिकारी, लखनऊ नगर निगम को कान्हा उपवन गौशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया।इस अवसर पर श्रीमती नमिता पाणिग्रही, उपाध्यक्ष, उत्तरा क्लब, एनआरएचक्यू के अधिकारीगण तथा गौशाला के कर्मचारी उपस्थित रहे। यह पहल पशु कल्याण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत सामुदायिक विकास के प्रति एनटीपीसी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सार्थक सीएसआर पहलों के माध्यम से एनटीपीसी समाज एवं समुदाय के कल्याण में अपना योगदान देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *