एनटीपीसी बाढ़ में ग्रामीण बालिकाओं हेतु कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Spread the love

पटना।एनटीपीसी बाढ़ में मंदाकिनी क्लब द्वारा ग्रामीण बालिकाओं हेतु आयोजित तीन माह के कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह पहल सी. वी. एल. अनुराधा,अध्यक्षा, मंदाकिनी क्लब के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई। इसका उद्देश्य ग्रामीण बालिकाओं को डिजिटल शिक्षा एवं कंप्यूटर ज्ञान के माध्यम से सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 18 प्रतिभागियों ने कंप्यूटर प्रशिक्षण कक्षाओं में नामांकन कराया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को कंप्यूटर के मूलभूत ज्ञान, एमएस ऑफिस, इंटरनेट उपयोग एवं डिजिटल कार्यप्रणाली से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर मंदाकिनी क्लब की वरिष्ठ सदस्याएँ, अन्य अधिकारीगण, प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु छात्राएँ उपस्थित रहीं।

प्रतिभागियों ने कंप्यूटर शिक्षा की शुरुआत को लेकर उत्साह व्यक्त किया। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता एवं तकनीकी जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा तथा भविष्य में शिक्षा, रोजगार एवं डिजिटल सेवाओं के उपयोग में सहायता प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *