दानापुर से बेंगलूरु एवं चर्लपल्ली के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार

Spread the love

हाजीपुर। यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा रेलवे द्वारा दानापुर से बेंगलूरु तथा चर्लपल्ली एवं सरायगढ़ से देवघर के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
गाड़ी संख्या 03251/03252 दानापुर-एसएमभीबी-दानापुर स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-विजयवाड़ा-पेराम्बूर-काटापाडी के रास्ते) – गाड़ी संख्या 03251 दानापुर-एसएमभीबी, बेंगलूरू स्पेशल दानापुर से 17.07.2026 से 31.08.2026 तक प्रतिदिन (27.07.26 एवं 01.08.26 को छोड़कर) दानापुर से 15.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 14.30 बजे एसएमभीटी, बेंगलूरू पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 03252 एसएमभीबी, बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल एसएमभीबी, बेंगलूरू से 19.07.2026 से 02.09.2026 तक प्रतिदिन (29.07.26 एवं 03.08.26 को छोड़कर) एसएमभीबी, बेंगलूरू से 23.50 बजे खुलकर तीसरे दिन 23.55 बजे दानापुर पहुंचेगी । इस स्पेशल में 2AC के दो कोच, 3AC के तीन कोच, स्लीपर क्लास के 10 कोच तथा साधारण श्रेणी के 07 कोच हैं।
. गाड़ी संख्या 07091/07092 दानापुर-चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-बालाघाट-गोंदिया-बल्लारशाह-रामागुंडम के रास्ते) – गाड़ी संख्या 07091 चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल दानापुर से 18.07.2026 एवं 25.07.2026 शनिवार को चर्लपल्ली से 13.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए सोमवार को 00.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 07092 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल दानापुर से 20.07.2026 एवं 27.07.2026 सोमवार को दानापुर से 03.00 बजे खुलकर मंगलवार को 10.00 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी । इस स्पेशल में 2AC के 03 कोच, 3AC के 05 कोच, स्लीपर क्लास के 10 कोच तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच हैं ।. गाड़ी संख्या 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ मेमू स्पेशल (सुपौल-सहरसा- सिमरी बख्तियारपुर-मानसी-खगड़िया-सबदलपुर-मुंगेर-सुलतानगंज-भागलपुर-बांका के रास्ते) – इसके साथ ही सरायगढ़ और देवघर के मध्य प्रतिदिन चलायी जा रही गाड़ी सं. 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ मेमू स्पेशल के परिचालन अवधि में भी विस्तार किया जा रहा है । अब यह स्पेशल सरायगढ़ एवं देवघर से 16.07.2026 से 31.08.2026 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी । गाड़ी सं. 05573 सरायगढ़-देवघर स्पेशल प्रतिदिन सरायगढ़ से 03.05 बजे खुलकर 03.38 बजे सुपौल, 04.30 बजे सहरसा, 05.00 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05.50 बजे मानसी, 06.00 बजे खगड़िया, 06.18 बजे सबदलपुर, 06.40 बजे मुंगेर, 07.48 बजे सुलतानगंज, 08.30 बजे भागलपुर रूकते हुए 11.20 बजे देवघर पहुंचती है । वापसी में गाड़ी सं. 05574 देवघर-सरायगढ़ स्पेशल प्रतिदिन देवघर से 11.35 बजे खुलकर 14.20 बजे भागलपुर, 14.55 बजे सुलतानगंज, 16.25 बजे मुंगेर, 17.25 बजे सबदलपुर, 17.50 बजे खगड़िया, 18.16 बजे मानसी, 18.53 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 20.40 बजे सहरसा, 21.26 बजे सुपौल रूकते हुए 22.15 बजे सरायगढ़ पहुंचती है ।
इसके साथ ही 17.07.2026 को पटना से अहमदाबाद के लिए गाड़ी सं. 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल का भी परिचालन किया जाएगा । यह स्पेशल पटना से 22.30 बजे खुलकर डीडीयू-कानपुर-कोटा-रतलाम-छायापुरी के रास्ते तीसरे दिन 02.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *