जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने युद्धकालीन आपात स्थितियों की परखी तैयारी

Spread the love

फायर स्टेशन मुगलसराय में ब्लैक आउट व एयर रेड माॅक ड्रिल का आयोजन

चन्दौली। गृह मंत्रालय नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक विभाग नई दिल्ली के निर्देष के क्रम में युद्ध ,आपात परिस्थितियों हवाई हमलो से बचाव हेतु ब्लैक आउट व एयर रेड/ब्लैक आउट का आयोजन फायर स्टेशन मुगलसराय में जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की उपस्थिति में सायं 06ः00 निर्धारित समय पर किया गया l उक्त आयोजन का उद्देष्य युद्व की स्थिति में बहु आपदाओं (आगजनी, बाढ़, बंमबारी, सी.बी.आर.एन. इफेक्ट, भगदड़) से बचाव हेतु आम जनमानस को जागरूक करना और आपदाओं में त्वरित रिस्पांस की कार्यवाही सुनिष्चित कराना।

नागरिकों को युद्वकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने हेतु प्रशिक्षित करना, जिला प्रशासन, आपदा प्रबन्धन इकाई व नागरिक सुरक्षा बलों की तत्परता की जाॅंच कि  गयी। हवाई हमले (Air Raid) की चेतावनी-हवाई हमले की चेतावनी निर्धारित समय तक उंची -नीची आवाज में सायरन बजाकर नागरिकों/ विभागीय लोगों को संभावित हवाई हमले की सूचना दी गई। हवाई हमले (AIR Red) का परिदृय-हमला होने की सूचना मिलने पर निर्धारित समय पर बिजली बंद की गई ताकि अंधेरे में हमलावरों को कोई लक्ष्य न दिखे।आफिस/घरों में पर्दे लगाने व बिना रोशनी के रहने का अभ्यास कराया गया। सभी नागरिको को सुरक्षित स्थान/शेल्टर  होम में शरण लेने का अभ्यास कराया गया। संभावित हवाई हमला का खतरा समाप्त होने पर आल क्लियर सायरन ध्वनित 02 मिनट तक उंची -नीची आवाज में दिया गया। पुनः विद्युत व्यवस्था बहाल की गई। फायर विभाग/स्वास्थ्य विभाग द्वारा बचाव कार्य का अभ्यास किया गया। घायलो को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार,पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले सहभागियों की भुरी भूरी प्रशंसा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि इसी तरह से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अलग अलग समय पर कार्यक्रम निर्धारित कर प्रत्येक जन को जागरूक किया जायेगा।इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0),  अग्निशमन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग,NCC,होमगार्ड,नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वंय सेवक आदि विभागों की सक्रिय सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *