एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा 25 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों के विकास हेतु जिला प्रशासन,चतरा के साथ समझौता ज्ञापन

Spread the love

चतरा, झारखंड: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट ने जिला प्रशासन, चतरा के साथ जिले के 25 आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों के रूप में विकसित करने हेतु समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए।

इस पहल के अंतर्गत एनटीपीसी द्वारा कुल ₹1,08,07,500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। परियोजना का क्रियान्वयन निर्धारित परियोजना मोड के तहत किया जाएगा, जिससे कार्यों का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

यह परियोजना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने, प्रारंभिक बाल देखभाल एवं प्री-स्कूल शिक्षा को बढ़ावा देने तथा कुपोषण जैसी प्रमुख चुनौतियों के समाधान पर केंद्रित है। साथ ही, यह पहल जिले में मातृ मृत्यु दर (MMR) एवं शिशु मृत्यु दर (IMR) में कमी लाने में भी सहायक सिद्ध होगी।

समझौते पर हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त, चतरा,कीर्तिश्री (आई.ए.एस.);परियोजना प्रमुख एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा,आलोक कुमार त्रिपाठी; उप विकास आयुक्त , अमरेन्द्र कुमार सिन्हा तथा  नीरज रॉय, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन),एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपायुक्त, चतरा कीर्तिश्री  ने कहा, “हम एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा के सामुदायिक विकास के प्रति समर्पित प्रयासों की सराहना करते हैं। यह पहल न केवल आंगनवाड़ी केंद्रों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करेगी, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा प्रारंभिक शिक्षा सेवाओं को भी सशक्त बनाएगी, जिससे जिले के लोगों के जीवन में स्थायी एवं सकारात्मक परिवर्तन आएगा।”

इन मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों का विकास समुदाय, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और एक स्वस्थ, शिक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *