एनटीपीसी टांडा में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Spread the love

अंबेडकरनगर।एनटीपीसी टांडा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति (सेवा) द्वारा सरगम ऑडिटोरियम में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा एवं गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा संघमित्रा परिदा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया |

इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समिति पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा बुद्ध वंदना, नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किए गए, जिनमें बाबासाहेब के संघर्ष और संविधान में प्रदत्त अधिकारों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में उन्हें महान विद्वान एवं वंचित समाज का सच्चा मसीहा बताया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ग्रामीणों को 250 मच्छरदानियां तथा छात्रों को 125 बैग एवं पठन सामग्री वितरित की गई।

जयंती के उपलक्ष्य में “वॉक फॉर इक्वलिटी” का आयोजन भी किया गया, जिसमें एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *