पूजा पाठ व आरती के साथ मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

Spread the love

सोनभद्र। केंद्रीय ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चण्डी होटल रावटसगंज पर सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार चौबे के मार्गदर्शन व सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा अध्यक्षता व वरिष्ठ अधिवक्ता डी0जी0सी0 शशांक शेखर कात्यायन के संचालन में बहुत ही हर्षोल्लास पूर्वक भगवान श्री परशुराम की जयंती दिव्य व भव्य आरती के साथ मनाई गई। सभी वक्ताओं द्वारा परशुराम जी के जिवनी पर प्रकाश डाला , तथा समाज में हो रहे ब्राह्मणों पर अत्याचार को रोकने के लिए ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर लड़ाई लड़ने पर बल दिया गया।
    इस अवसर पर प्रमुख रूप से सोनभद्र बार एसोसिएशन के महामंत्री अखिलेश कुमार पांडेय, ब्राह्मण समाज के जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, सत्यनारायण दुबे, अमित कुमार मिश्रा, रवि पांडेय, चंद्रकांत मिश्रा, विवेक पांडेय, शेषमणि तिवारी, ब्रह्मानंद तिवारी, नागेंद्र नाथ चौबे  , उमेश कांत तिवारी, प्रेम प्रकाश शुक्ला ,संदीप कुमार मिश्रा, आकाश दुबे ,अजय दुबे, पप्पू दुबे, जगमोहन त्रिपाठी समेत तमाम ब्राह्मण समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *